बैतूल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गंज थाना क्षेत्र के दिलबाहर चौक के पास देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे एक युवक नशे की हालत में बाइक चलाते हुए दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक अत्यधिक नशे में था, जिसके चलते बाइक अचानक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक का एक पैर टूट गया और उसके चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं