भभुआ: रोहुआ रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jul 13, 2025 रोहुआ रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। आज रविवार को 9 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिला की रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का कटा हुआ शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस पहुंची उसके बाद शव को पहचान कराने के लिए काफी कोशिश किया। लेकिन शव का पहचान नहीं हुआ तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।