हरदोई: सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने सपा नेता के विवादित बयान की निंदा की, कहा- सक्रिय सदस्यता से किया जा रहा निष्कासित
Hardoi, Hardoi | Mar 27, 2026 सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा द्वारा भगवान राम माता कौशल्या और अश्वमेध यज्ञ को लेकर दिए गए अश्लील व अमर्यादित टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शराफत अली ने अपना वक्तव्य जारी किया और कहा कि वह इस टिप्पणी की निंदा करते हैं।उन्होंने कहा कि यदुनंदन लाल वर्मा को सपा की सक्रिय सदस्यता से निष्कासित किया जाता है और कार्यवाही के लिए भी लिखा जा रहा है।