खुरई: सिविल अस्पताल में घायलों को समय पर नहीं मिल पाई एम्बुलेंस कई घंटे तड़पने के बाद एक घायल की मौत।
Khurai, Sagar | Jun 22, 2026 सिविल अस्पताल में समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने से एक मरीज की मौत हो गई,दरअसल सोमवार सुबह बाईपास रोड पर लौट रही बारात की कार को सामने से दूसरी कार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें 8 लोग घायल हुए हैं,सभी को एम्बुलेंस नहीं मिल सकी जिससे इलाज में देर होने के कारण दोपहर 3 बजे कार चालक सुरेंद्र यादव की मौत हो गई, अस्पताल में कई एम्बुलेंस ख़डी हैं लेकिन चालक नहीं हैं।