छाता: कोसीकला-कोटवन हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस में पीछे से प्राइवेट बस की टक्कर, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
Chhata, Mathura | Jul 30, 2026 कोसीकला-कोटवन स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे सवारियां बैठाने के लिए रुकी उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में पीछे से तेज रफ्तार हरियाणा की एक प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठी आधा दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस मामले की जांच में जुटी है