साईं इतना दीजिए जामे कुटुम्ब समाए
मैं भी भूखा ना रहूं साधू भी भूखा न जाये
आज आशरा इम्पैक्ट ग्लोबल फाउंडेशन की सदस्य सिमरन जी द्वारा अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कुछ खाने का सामान वितरित किया गया और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस प्रकार कुएँ का जल प्रयोग करते रहने से वह स्वच्छ बना रहता है ठीक उसी प्रकार दान करते रहने से धन की बरकत होती है और आज का किया हुआ कर्म भविष्य में कई गुना होकर मिलता है। इसीलिए प्रत्येक मनुष्य को दान करते रहना चाहिए ताकि घर में अन्न और धन की बरकत बनी रहे।
चिड़िया चोंच भर ले गई नदी न घटियो नीर
दान दिए धन न घटे कह गए संत फकीर
वृक्ष लगाने से वातावरण स्वच्छ होता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति केवल एक वृक्ष भी अपने जीवन में लगाता है तो वातावरण कुछ ही सालों में पूर्णतः स्वच्छ हो जाएगा। अतः सब अपनी जिम्मेदारी को समझें और अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाएं।
आओ मिलकर नया निर्माण करें
अधिक पेड़ लगाकर धरती का श्रृंगार करें।
Rohtak, Rohtak | Aug 4, 2026