पालीगंज: खीरी मोड़ आईटीआई डिस्पैच सेंटर पर भीषण गर्मी के कारण एक दर्जन कर्मी हुई बेहोश, एक की हुई मौत
Paliganj, Patna | May 31, 2024 पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के खीरी मोड़ स्थित आईटीआई डिस्पैच सेंटर पर भीषण गर्मी होने के कारण एक दर्जन कर्मी बेहोश हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आनन फानन में पालीगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक कर्मी की हालत गंभीर देख पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कर्मी संजय किशोर बताया जा रहा है।