पालीगंज: लालगंज सेहरा गांव के पास ऑटो की टक्कर से किशोरी हुई घायल
Paliganj, Patna | May 29, 2024 पालीगंज के लालगंज सेहरा गांव के पास ऑटो की टक्कर से किशोरी घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां किशोरी का इलाज चल रहा है। घायल किशोरी की पहचान सोनम कुमारी बताई जा रही है। जहां लोगों ने बताया कि सोनम सड़क को पार कर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार में रहे ऑटो ने उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।