पालीगंज: पालीगंज के विभिन्न गांव में मद्य निषेध विभाग व पुलिस ने किया मिनी शराब की आधा दर्जन भठ्ठिया ध्वस्त
Paliganj, Patna | May 29, 2024 पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव में मद्य निषेध विभाग की टीम और पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने छापेमारी करते हुए आधा दर्जन के करीब मिनी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया है। वही 2000 लीटर अर्ध निर्मित शराबों को भी नष्ट कर पुलिस ने बहा दिया है। मद्य निषेध विभाग ने बताया कि शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है।