रामपुर: सिहोरा कुंडा के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मारी, बुजुर्ग घायल
Rampur, Rampur | Oct 20, 2024 सिहोरा कुंडा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवक ने एक साइकिल सुधार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए,घायल साइकिल सवार बुजुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती हैं । घटना रविवार सुबह 9:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद वहां पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां पर उपचार चल रहा है।