रामपुर: भंवरका गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मारी, पीछे बैठा व्यक्ति घायल
Rampur, Rampur | Oct 19, 2024 केमरी के भंवरका गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक के पीछे बैठे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार शाम 7 बजे की बताई जा रही है घटना के फौरन बाद घायल बुज़ुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिला अस्पताल में घायल बुजुर्ग व्यक्ति का उपचार चल रहा है।पुलिस ने टक्कर मारने वाले युवक को पकड़ लिया।