रामपुर: रामपुर जीआरपी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर घायल, युवक जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Oct 19, 2024 रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से एक युवक नीचे गिरकर घायल हो गया है। घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है घटना शनिवार शाम 7:30 की बताई जा रही है। घटना के फौरन बाद जीआरपी पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर परिवार के लोगों को फोन पर सूचना दी । दिल्ली आनंद विहार से परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। परिजन घायल से बातचीत कर रहे हैं।