मंगलवार को मिली जानकारी अनुसार कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। CIA और स्थानीय पुलिस ने कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के पास छापा मारकर 50.42 ग्राम चरस, 15.84 ग्राम चिट्टा , ₹78,000 नकद बरामद किए। 70 वर्षीय आशा कुमारी व सुमन को गिरफ्तार किया गया। आशा कुमारी का बेटा पहले से नशे के मामले में जेल में है उसकी संपत्ति अटैच की जा चुकी है