पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता व पूर्व MLA रणधीर सिंह ने शुक्रवार शाम 5 बजे पंसारी गांव निवासी समाजसेवी ब्यास सिंह के आकस्मिक मौत पर परिजनों को ढाढस बंधाया। वहीं घटित घटना पर संवेदना जताते हुए दोनों नेताओं ने 61 वर्षीय ब्यास सिंह की मौत को इलाके के लिए बड़ी क्षति करार दिया। वहीं मृतक के पुत्र, पुत्री, भाई, पत्नी आदि से भी मिलकर संवेदना जताते हुए ढाढस बंधाया।