अंबाह: मोहरसिरमनीं गांव में खेत में चारा लेने गए बुजुर्ग किसान की टूटी 11 kv लाइन से करंट लगने से मौत
Ambah, Morena | Jul 22, 2026 दिमनी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरसिरवनी में 60 वर्षीय मुंशीलाल पुत्र गनपति जाटव की खेत में चारा काटते समय 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से करंट लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल अंबाह लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।