डुमरा: सीतामढ़ी विधानसभा में ईवीएम कमिश्निंग का कार्य जारी, चुनाव अभिकर्ताओं ने साझा की प्रतिक्रिया
सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर 28-सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम कमिश्निंग कार्य जोर-शोर से जारी है। जिला निर्वाचन कार्यालय की देखरेख में हो रहे इस तकनीकी कार्य के दौरान सभी राजनीतिक दलों के अधिकृत चुनाव अभिकर्ता उपस्थित रहे।