ब्यावर: ब्यावर में गैस की कालाबाजारी पर रसद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 46 कमर्शियल सिलेंडर जब्त, मौके पर मौजूद व्यक्ति
ब्यावर। रविवार शाम 7 बजे शहर में गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 46 वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर कमलराम मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जिला रसद अधिकारी अब्दुल सादिक ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रवर्तन अधिकारी सोहन सिंह चौहान