हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के ग्राम बिलगांव के पास तेज रफ्तार एक बाइक सवार व्यक्ति ने सामने से आ रही दूसरी बाइक में टक्कर मार दी थी।जिससे हुए हादसे में दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया था। जिसे सीएचसी से नजदीकी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। जिसके बाद घायल व्यक्ति की पत्नी ने चिकासी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।