युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, खगड़िया द्वारा युवाओं को रोजगार एवं कौशल से जोड़ने की दिशा में निरंतर पहल किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलगवार को दिन के तीन बजे युवाआंे के बीच टूल किट का वितरण किया गया। इधर अधिकारियों ने बताया कि टूल किट का वितरण नियमित अंतराल पर किया जा रहा है। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।