आगामी नर्मदा जयंती पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आयोजन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा द्वारा शनिवार दोपहर 1 बजे माहिष्मति घाट, मंडला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, भंडारा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।