हमीरगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर का गला कटा, फैक्ट्री गोदाम में हुई घटना से मचा हड़कंप, हमीरगढ़ पुलिस जांच में जुटी
हमीरगढ़ थाना इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में एक मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में गला कट गया। इस घटना से वहां कार्यरत स्टॉफ में हडकंप मच गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। फिल्हाल मजदूर का उपचार जारी है। बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी।