पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर की अध्यक्षता में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पदोन्नति वर्ष 2022-23 की आउटडोर परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के दाहोद रोड स्थित पुलिस लाइन में संपन्न हुआ।पदोन्नति प्रक्रिया के तहत बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं प्रतापगढ़ जिलों से आए कुल 325 हेड कांस्टेबलों ने आउटडोर परीक्षा और साक्षात्कार में भाग लिया।