सोहागपुर: केवलारी के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, एक वृद्ध की मौत, कई घायल
सोहागपुर/ ग्राम किवलारी में रितु वेयर हाउस के पास रविवार अभी कुछ देर पहले मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में रायसेन निवासी एक वृद्ध की मौत होने की सूचना है, जबकि कुछ अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तु