मंझनपुर: हर विद्यार्थी एक पौधा का संकल्प, एबीवीपी ने कौशाम्बी जिलेभर में चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में चल रहे सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नगर इकाइयों में वृहद पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) आयाम के माध्यम से कई स्थानों पर पौधे लगाए गए।