मोकामा के गोसाई गांव नेशनल हाईवे-33 पर इंडियन आयल के तेल टैंकर से बड़े पैमाने पर डीजल-पेट्रोल की हो रही चोरी का घोसवरी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।मामले में अंतरजिला गिरोह के दो चोरों को सैकड़ों लीटर पेट्रोलियम पदार्थ के साथ दबोच लिया गया है। घोसवरी थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने शनिवार की शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक फर्जी होटल में यह धंधा चल रहा था।