पीरटांड: पीरटांड के हरलाडीह में मवेशी चोरी करते दो युवक ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए, रस्सी से बांधकर की पिटाई
पीरटांड थाना क्षेत्र के हरलाडीह में शुक्रवार की रात मवेशी चोरी करते हुए दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। शनिवार सुबह 7 बजे तक इसको लेकर हंगामा और सड़क जाम किया गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक एक चारपहिया वाहन से मवेशी चोरी करने की कोशिश कर रहे थे।