अलीनगर: जमालपुर थाना क्षेत्र के बनरी ढलान के पास,कोसी नदी में नाव पलटी, तीन महिला किसान लापता, तलाश में जुटी SDRF टीम
जमालपुर थाना क्षेत्र के बनरी ढलान के पास बुधवार को कोसी नदी में एक नाव पलट जाने से चार किसान लापता हो गए, जबकि सात लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार सभी लोग नदी पार कर अपने खेतों में मूंग तोड़ने जा रहे थे। बताया जाता है कि नाव पर कुल 10 लोग सवार थे,