मड़ावरा के पुलिस थाने के जर्जर भवन की मरम्मत कार्य का बुधवार को शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक ने वैदिक रीति रिवाज से लोकार्पण किया।इस दौरान लोकार्पण पट्टिका का भी पूजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को साइवर क्राइम,यातायात नियम, बाल विवाह और महिला हेल्पडेस्क के बारे में जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।