शाहजहांपुर: एक बाइक पर बैठे 5 लड़के, पांचवा टंकी पर उल्टा बैठा, वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा ₹2000 का चालान
शाहजहांपुर में बाइक पर पांच युवकों के स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चार युवक बाइक पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि पांचवां युवक टंकी पर उल्टा बैठा है। यह स्टंट भीड़भाड़ वाली सड़क पर किया गया। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर 2000 रुपए का चालान किया है।