बांसवाड़ा: शहर के गांधी मूर्ति पर पुलिस स्थापना दिवस, पूर्व संध्या पर बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा
बांसवाड़ा शहर में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी मूर्ति स्थल पर पुलिस विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बांसवाड़ा पुलिस के जवानों ने आकर्षक बैंड प्रस्तुति दी, जिसमें देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भी अच्छी खासी भीड़ उमड़ी।