महोली: छेहलिया में अचानक छत गिरने से मलवे में दबकर मजदूर की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Maholi, Sitapur | May 28, 2026 जनपद के महोली थाना क्षेत्र के छेहलिया गांव में अचानक भर भर कर छत गिर जाने से मलबे में दबकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।