सदर: प्रयागराज में गर्मी का सितम जारी, लोगों के लिए बाहर निकलना हुआ मुश्किल
Sadar, Allahabad | Jun 23, 2026
प्रयागराज में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल है, लोग परेशान हैं बाहर निकलना मुश्किल है। सोमवार को प्रयागराज 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को भी सुबह से तेज निकली हुई है।मंगलवार सुबह से ही कड़ी धूप निकलने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है।