बनारस में बीते 10 जनवरी 2026 को अहिल्याबाई होलकर के नाम से बने 1791 पार्क को ध्वस्त किए जाने के विरोध में सोमवार शाम लखीमपुर खीरी में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध शहर के प्रमुख चौराहे पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।