चायल: पूरामुफ्ती में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
पूरामुफ्ती क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाना चौराहे से कुछ दूरी पर स्थित 16 मार्केट के पीछे एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही पूरामुफ्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारा