घोरावल: सतौहां गैस गोदाम पर लगी लंबी लाइन, सैकड़ों उपभोक्ता बिना सिलेंडर लौटे, गैस की किल्लत जारी
सोनभद्र के घोरावल तहसील स्थित सतौहां गांव में गैस एजेंसी के गोदाम पर एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। शुक्रवार की भोर करीब 3 बजे से ही लोग लाइन में खड़े हो गए थे। करीब 400 उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल पाया, जबकि आधे से अधिक लोग बिना सिलेंडर के ही वापस लौट गए।