सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से भारी तबाही, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे जिला कृषि पदाधिकारी सालेन खलखो और अंचलाधिकारी मोदस्सर नजर मंसूरी ने अंचल क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित फसलों का जायजा लिया।