नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गढ़गामा में आयोजित रविवार को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में अफरा तफ़री का माहौल हो गया। लोगों की बढ़ते भीड़ के कारण पंडाल गिर पड़ी। जबकि दर्जनों की संख्या में कुर्सियां को लोगों ने तोड़ दिया। बड़ी मशक्कत के बाद राजद के कार्यकर्ताओ व प्रशासन ने भीड़ पर नियंत्रण किया।