बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने अपने आवास में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। बिजली, पानी, सड़क और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया और संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर समाधान सुनिश्चित किया।