बरेली: शीशगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहा है आरोपी को किया गिरफ्तार
शीशगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए बहेड़ी रोड पर बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी जनपद रामपुर का रहने वाला है। जिस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।