परसिया: जैव विविधता संरक्षण , संवर्धन के लिए विद्यार्थियों को किया जागरुक,कुंडाली खुर्द शाला में ट्रेनर ने बच्चों को दी जानकारी
मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के सहयोग से आशा दिव्यांगजन संगठन, छिंदवाड़ा ने शासकीय मिडिल स्कूल, कुंडाली खुर्द में जैव विविधता संरक्षण एवं संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों समुदाय में जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संतुलन ,प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।