खरगोन पुलिस लाइन अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गई! उग्र दंगाइयों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस बल पर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग भी की। इस 'खूनी संघर्ष' में कई बलवाई घायल हुए, जिन्हें स्ट्रेचर से एम्बुलेंस में भेजा गया। घबराइए मत!