संतकबीरनगर में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। जिले के विभिन्न थानों द्वारा ग्राम चौपाल और पंपलेट वितरण के माध्यम से संवाद भी किया गया।