चम्पावत: एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन चंपावत शाखा का गोरलचौड़ स्थित ऑडिटोरियम हाल में द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न
चंपावत जिला मुख्यालय गोरलचौड़ मैदान स्थित ऑडिटोरियम हॉल में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की चंपावत शाखा का द्विवर्षीय अधिवेशन संपन्न हो गया है। इस दौरान जनपद के सभी कर्मचारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभा करते हुए अपनी- अपनी समस्याओं को कार्यकारिणी के सम्मुख रखा। इस दौरान अधिवेशन में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मांग पत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिया।