गोपालपुर: सांप के डंसने के बाद जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा परिजन, मची अफरा-तफरी
तिनटंगा करारी में शनिवार सुबह चापाकल पर मुंह धोने जा रही अंशु कुमारी को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। अंशु के पिता पंकज कुमार बेटी को लेकर तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचे। हैरानी की बात यह रही कि पंकज कुमार सांप को भी पकड़कर अस्पताल ले आए। जिंदा सांप को अस्पताल में देखकर मरीजों और परिजनों के बीच हड़कंप मच गया।