बिहार सरकार के शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ शिक्षकों मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शिक्षकों ने बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा व ऐच्छिक स्थानांतरण की मांग सहित सक्षमता परीक्षा रद्द करने को लेकर मोतिहारी के चरखा पार्क के समीप एडमिट कार्ड जलाकर विरोध प्रकट किया।