कोल: अलीगढ़ कृषि प्रदर्शनी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एसएसपी
Koil, Aligarh | Jan 30, 2026 थाना बन्नादेवी क्षेत्रान्तर्गत नुमाइश ग्राउण्ड में राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में मण्डलीय ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।