कोल: पालीमुकीम में किशोर ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों को नहीं पता चला आत्महत्या का कारण
Koil, Aligarh | Jan 30, 2026 अलीगढ के थाना पालीमुकीम इलकर के गांव बीलपुरा में किशोर ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मां छत पर काम कर रही थी। जबकि 4 भाई बहन घर के बाहर गए थे। फंदे से शव लटका देख मां की चीख निकल गई। पड़ोसी भारी संख्या में एकत्र हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। गुरुवार की करीब साढ़े 4 बजे शाम परिजन शव गांव गए ।