कोल: यूजीसी के विरोध में राजपूत करणी सेना ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, पश्चिम यूपी के उपाध्यक्ष ने कराया मुंडन
Koil, Aligarh | Jan 30, 2026 अलीगढ़ में यूजीसी के विरोध में राजपूत करणी सेना ने अनोखा प्रदर्शन किया है। राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारी मात्रा में तस्वीर महल चौराहे पर इकट्ठा हुए। तस्वीर महल चौराहे से प्रदर्शन करते हुए वह जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।