नानपारा: पकड़िया दीवान में फर्जी मुकदमे से परेशान वृद्ध ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़िया दीवान में ब्यक्ति का शव शहाबुद्दीन के बाग में फंदे से लटकता मिला मृतक के पुत्र रहीस ने गांव निवासी एक महिला को पिता की मौत का जिम्मेदार बताया थाने में तहरीर देकर बताया महिला ने न्यायालय के आदेश पर पूरे परिवार पर केस दर्ज करवा दिया गया था सुलह के लिए ₹2 लाख मांग रही थी जिसके चलते पिता ने फंदा लगाकर जान दी।