नानपारा: माधवपुर निदौना में एसएसबी द्वारा निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, 96 लोगों का हुआ इलाज
माधवपुर निदौना में 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया एसएसबी के कमांडेंट डॉक्टर राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में 37 पुरुष 46 महिलाएं एवं 13 बच्चों का इलाज किया गया और निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया कमांडेंट ने बताया शिविर के आयोजन से आर्थिक सामाजिक तौर पर कमजोर लोगों के सहयोग का लक्ष्य है।